Posts

Showing posts from 2018

डिलीवरी के समय यूरोप मेडिकल व भारतीय मेडिकल पद्ति में अंतर?

Image
यूरोप में डिलीवरी के समय उस औरत का पति उसके पास होता है और कमरे में एक या दो नर्सें होते हैं किसी तरह की दवा नहीं दी जाती...   औरत दर्द की वजह से चीखती चिल्लाती है मगर नर्स उसे सब्र करने का कहती है और 90% डिलीवरी नार्मल की जाती है बच्चे को औरत के जिस्म से डायरेक्ट बगैर कपड़े के लगाया जाता है ताकि बच्चा टेंपरेचर मेंटेन कर ले बच्चे को सिर्फ मां का दूध पिलाने को कहा जाता है और जच्चा बच्चा दोनों को किसी किस्म की दवाई नहीं दी जाती बस एक सुरक्षा टीका जो पैदाइश के फौरन बाद बच्चे को लगाया जाता है     भारत में लेडी डॉक्टर डिलीवरी के लिए आती हैं और औरत के घरवालों से पहले ही कह देती हैं कि आपकी बेटी बहन या पत्नी कि पहली प्रेगनेंसी है उसका काफी केस खराब है जान जाने का खतरा है ऑपरेशन से डिलीवरी करनी पड़ेगी 90 परसेंट डॉक्टर की कोशिश होती है कि बच्चे ऑपरेशन से ही पैदा हो और जानबूझकर नॉर्मल डिलीवरी को भी ऑपरेशन का रूप बना देते हैं।

क्या आपको भारतीय होने या हिंदी बोलने में शर्म आती हैं?

इसका जवाब देने से पहले मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहता हूँ - क्या आप जानते हैं कि  अमल कुमार रायचौधरी  कौन हैं? दिमाग पर ज़ोर लगाइये। याद आया? थोड़ा सा भी याद नहीं? अच्छा ये बताइये की ये कौन हैं? मैं भी क्या पूछ रहा हूँ। सभी जानते हैं कि ये कौन हैं। इस सदी के सबसे महान एवं लोकप्रिय वैज्ञानिक, जिनको कई लोग आइंस्टीन के बराबर बुद्धिमान मानते हैं। ये हैं  डॉक्टर स्टीफेन हाकिंग । आज भी दुनिया इनकी बुध्दि का लोहा मानती है, और भले ही एक आम आदमी इनकी बातो को समझे ना लेकिन विज्ञान जगत में इनके योगदान को सराहता है। अब आती है सबसे मज़ेदार बात। डॉक्टर रायचौधरी, जिनको उनके देशवासी पहचानते तक नहीं, ही वो वैज्ञानिक हैं जिनके कन्धों पर खड़े हो कर बड़े बड़े वैज्ञानिकों ने शोहरत पायी।  उनके दिए सूत्र जिसे ‘रायचौधरी समीकरण’ कहते हैं, आइंस्टीन के समीकरणों से बेहतर हैं।  बल्कि सारे आधुनिक खगोलविज्ञानी आइंस्टीन के समीकरण को छोड़ कर रायचौधरी के समीकरणों का इस्तेमाल करते है, क्योंकि उनके समीकरण काफी आसान एवं सहज हैं। यहाँ तक की डॉक्टर स्टीफेन हाकिंग ने भी अपने शोध कार्य को रायचौधरी समीकर...

क्या मोदी जी देश को उन्नति की और ले जा रहे हैं? इस प्रश्न के अब तक 5 जवाब मिले है। जरूर देखें

1. Parkash M Bapat उन्नति का मतलब सही समझे तो ये प्रश्न पूर्णतः एक गलत जानकारी से बनाया गया है। उन्नति से इन्हें कोई लेना देना नही है। इनका एकमात्र उद्देश्य है कि जैसे भी हो अपनी जगह पर बने रहें और बचे सब देशों की यात्राओं को पूरा कर लें। एक नोटबन्दी जैसा कदम उठाने से देश का कितना नुकसान हुआ है इसका तो हमे अंदाज ही लगाना पड़ रहा है। RBI जैसी साफ छबि वाली संस्था पिछले 20 महीने से नोट गिन रही है फिर भी पूरी गिनती नही हो पाई। अभी जो रिपोर्ट सामने आई वह भी आधी अधूरी ही जानकारी दे रही है। RBI ने 80 साल के कभी अपनी रिपोर्ट देरी से नही दी। अब की बार जो आधी रिपोर्ट आई उसमे RBI का वार्षिक नफा कितना हुआ ये बात भी नही कहि गई है। क्या कारण है? बात साफ है कि देश और इसकी अर्थव्यवस्था से इन्हें कोई सरोकार नही है। इनके दो ही मकसद है अपनी जीवनशैली को बरकरार रखना। अपने चुनींदा उद्योग पतियों को लाभ पहुचाना। ऐसे में उन्नति का काम जितना संभव है जनता कर ही लेगी। बस यही सच है। इतने अनगिनत फैसले लिए हैं और देशकी अर्थव्यवस्था को अत्यधिक नुकसान पहुचाया हैं , कि इसका पूरा हिसाब तो तब भी हो पा...

भारत मे अंग्रेजी भाषा को इतनी एहमियत क्यो दी जाती है? आइये जाने

Image
नमस्ते, अंग्रेज़ी भाषा भारत में इतनी आवश्यक, अनिवार्य क्यों है? चाहे दो रोटी कम खाएँ लेकिन पेट काट कर अपने बच्चों को अंग्रेज़ी ज़रूर पढ़ाएँ। वे इंडिया में बिना अंग्रेज़ी दो कदम भी आगे नहीं बढ़ पाएंगे। नेता हो या अभिनेता, खाते हिन्दी का हैं और गाते अंग्रेज़ी का हैं। वोट के लिए हिन्दी और इंटरव्यू के लिए अंग्रेज़ी। कड़वी मगर सच्ची बात है। इस प्रश्न पर बहुत सारे उत्तर आए हैं और उनमें से लगभग सभी यही कह रहे हैं कि अंग्रेज़ी को अपनाने में ही हमारी भलाई है। मैं उन सभी से एक प्रश्न पूछना चाहुंगा, कि  संयुक्त राष्ट्र (UN) की छः अधिकृत भाषाएँ (official languages) क्यों हैं, केवल अंग्रेज़ी क्यों नहीं?  और तो और फिर उन छः भाषाओं में से एक भी भारतीय भाषा क्यों नहीं है?? हिन्दी तो संसार की शीर्ष भाषाओं में से एक है, फिर हिन्दी क्यों नहीं है इधर? बांला (বাংলা), पंजाबी (ਪੰਜਾਬੀ) भाषाओं के भी बहुत वक्ता हैं और ये भी संसार की शीर्ष दस भाषाओं में से एक हैं। ये क्यों नहीं हैं संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषाएँ? हमने अंग्रेज़ी को सन् १९६५ में अपनाया था। क्या उस समय भी अंग्रेज़...

इंदौर में रहने के लिए बेहतर जगह कौनसी हैं ? आईये जानते हैं

इंदौर एक बहुत तेजी से बढ़ता हुआ शहर है और भारत के सबसे स्वच्छ शहरों में नंबर एक पर है। यदि आप छात्र हैं, तो अरविंदो के पास या पलसीया में नवलखा, भावरकुआ में एक जगह चुनें। एबी रोड इंदौर का एक अच्छा और विकासशील क्षेत्र है, हालांकि, यह शहर के केंद्र से बहुत दूर है, लेकिन आजकल इंदौर में वाहन एक प्रमुख मुद्दा नहीं है। बॉम्बे अस्पताल और विजय नगर के पास, इंदौर के सबसे अधिक रहने योग्य स्थान हैं, इन क्षेत्रों में आप सस्ती फ्लैट और पंक्ति घर किराए पर ले सकते हैं। ये सब जो मैंने उपरोक्त बताये है सभी इंदौर में बढ़िया जगहों में से एक हैं। मैं आशा करता हूं ये जानकारी आपको जरूर अच्छी लगी होगी । धन्यवाद

वो इतिहासिक तथ्य जो हमे कभी स्कूलों में पढ़ाये ही नही गए? अपना जवाब कमेंट बॉक्स में लिखे

Shaishav Kumar:-   मेरे विचार से ऐसे कई महत्वपूर्ण घटनाएं एवं तथ्य हैं जिनका ज़िक्र हमारे विद्यालय के इतिहास की किताबों (NCERT)में नही था अहोम राज का इतिहास-  हमें लगभग पूरे भारत के महत्वपूर्ण राजवंशो के बारे में पढ़ाया गया था, परंतु उत्तर पूर्व भारत के इतिहास की कोई भी जानकारी नहीं दी गयी थी. यह उन राज्यों के प्रति नाइंसाफी तो थी ही साथ ही साथ , उत्तर पूर्व राज्यों के प्रति हमारे शिक्षाविदों के उदासीन रवैये को भी दर्शाता है. मुझे काफी बाद में महान अहोम वंश का पता चला जिसने लगभग 1000 सालों तक राज किया था, तथा भारत में सबसे लंबे समय तक चलने वाला वंश था. मोपलाह विद्रोह की असलियत -  केरेल के मोपलाह विद्रोह को खूब सजा संवार कर, एक राष्ट्रवादी आंदोलन के रूप में हमारे सामने परोसा जाता है. सिर्फ इस वजह से कि गांधी जी ने शुरुआत में इसका समर्थन किया, ये विद्रोह स्वतंत्रता की लड़ाई का हिस्सा नहीं बन सकता. राश बिहारी बोस रहे गायब-  एक ऐसा   व्यक्ति जो कि अंग्रेजों के खिलाफ भारत में एक तरह से क्रांतिकारी विद्रोह का जनक रहा हो, जुगान्तर,गदर पार्टी तथा उसके बाद आज़ाद हिंद...

माओवाद मार्क्सवाद में क्या अंतर है? अपना जवाब कमेंट बॉक्स में लिखे

शैशव कुमार:- यह सवाल इतना गहरा है कि आज भी भारतीय वामपंथी आपस में सिर फोड़ रहे हैं कि भारत के लिए माओवाद बेहतर है या मार्क्सवाद. मार्क्स के साथ ही कम्युनिज्म की शुरुआत हुई. यूरोप में आद्योगिक क्रांति चरम पर थी, रोज़ नई नई कंपनियां बन रही थी, उपनिवेशों को चूसा जा रहा था, तथा पूंजीपतियों की चांदी थी. उस स्थिति में मार्क्स ने यह कहा कि यूरोप का औद्योगिकरण अब ऐसे मोड़ पर आ गया है, जहां मज़दूर धीरे धीरे महसूस करेंगे कि उनकी मेहनत का एक बहुत छोटा हिस्सा ही उन्हें मिल रहा है. मज़दूरों का ये असंतोष उन्हें संगठित करेगा, तथा वे पूंजीपतियों के खिलाफ विद्रोह करेंगे. विद्रोह में अगर उनकी जीत हुई तो सारे संसाधनों पर मज़दूरों का कब्ज़ा होगा तथा किसी भी तरह की विपक्षी पार्टी के लिए कोई जगह नहीं होगी. संक्षेप में, मार्क्स के अनुसार क्रांति तभी होगी जब देश आद्योगिक विकास में काफी आगे बढ़ चुका होगा. मगर माओ का विचार इस से भिन्न था. उसके अनुसार यह आवश्यक नहीं कि सिर्फ उद्योगिक देश में ही क्रांति हो. चीन जैसे कृषि प्रधान देश जहां नाम मात्र का भी उद्योग नहीं था, वहां भी कम्युनिज्म लाया जा सकता है. मज़दूर की ज...

क्या भारत का ब्रिटिश गुलाम होने के कारणों में से एक, उस समय का शिक्षित वर्ग यानी ब्राह्मण आदि थे? स्पष्ट कीजिए।

Keyur Bhatt :-  भारत का ब्रिटिश गुलाम होने का कारण ब्राहमण नहीं परंतु ब्राह्मणों का बड़ी संख्या में नरसंहार होना था. इस देश में इस्लाम आया उससे पहले धनानंद के समय से ब्राह्मणों का महत्व कम हो गया था. ब्राह्मण का अर्थात शिक्षक होता है. धननंद ने भी बहुत सारे विद्यापीठ तबाह किये थे. जब चाणक्य ने स्वयं ब्राह्मण होकर एक दासीपुत्र चंद्रगुप्त को राजा बनाया तो उसने भी एक तरह से धर्म परिवर्तन करके चाणक्य के साथ विश्वासघात किया था. उसकी संतानों के कारण भी चाणक्य को षड्यंत्र का भोग बनना पड़ा था. उसके बाद ब्राह्मण कभी इस देश में सत्ता का केंद्र नहीं रहा. क्षत्रिय राजा आपस में लड़ने लगे. इस बात का सहारा लेकर विदेशियों ने भारत पर आक्रमण किया. उनका सबसे पहला निशाना भारत के मंदिर और गुरुकुल थे इसलिए आक्रमणकारियों की इस कार्यवाही में लाखों की संख्या में ब्राह्मणों का नरसंहार हुआ. ब्राहमणों ने धर्म परिवर्तन के बजाये आत्म बलिदान देना ज्यादा उचित समझा. दुसरे हमलावरों ने जहाँ बड़े पैमाने पर हिंसा का मार्ग अपनाया वहां पर अंग्रेजो ने अपनी दुर्बुद्धि का उपयोग करके लोगों लालच पैदा किया. उल लालच में ब्राह...

प्रधानमंत्री की ब्लू बुक क्या होती हैं इसमे इंदिरा गांधी ने क्या क्या बदलाव किए? आईये जानते है

दीक्षा दीक्षित:-  हम देश के VIP और VVIP संस्कृति को तो जानते ही हैं जिनमें राजनेता आदि आते हैं। जाहिर हैं इन हस्तियों के जान के दुश्मन भी बहुत होंगे तो ऐसे में इनकी सुरक्षा के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। यह   प्रधानमंत्री जी की ब्लू बुक वास्तव में उन्हीं सुरक्षा नियमों का दस्तावेज हैं जिसके अंतर्गत कुछ प्रोटोकॉल एवं अनुदेश हैं जिसके अनुसार प्रधानमंत्री जी को सुरक्षा प्रदान की जाती हैं।   सिर्फ अधिकारी ही नहीं खुद प्रधानमंत्री जी को भी उन नियमों का पालन करना पड़ता है।इनमें उनके   कहीं भी आने जाने के संबंधित नियम भी होते हैं जिनका प्रशासन का हर अंग पालन करता हैं।   । प्रसिद्ध   राज नारायण केस [1]   में पहली बार ऐसा हुआ था जब ब्लू बुक को एक साक्ष्य के तौर पर एविडेंस एक्ट के अंतर्गत गोपनिय होने के बाबजूद   न्ययालय में दिखाने की मांग की गयी थी   मगर क्यों ? दरअसल १९७१ में भूतपूर्व स्वतंत्रता संग्रामी राज नारायण जी उत्तर प्रदेश के रायबरेली क्षेत्र से इंदिरा गाँधी जी के विरुद्ध खड़े हुए थे , उन्हें यकीन था कि वे ही जीतेंगे मगर परिणाम कुछ और ही आय...

सेहत के लाइट कौनसा नमक फायदेमंद हैं अपना सुझाव दे? कमेंट के जरिये सवाल पूछे

ऋचा शर्मा कोंडी के जवाब अनुसार:-  नमक के बहुत प्रकार होते हैं कुछ प्राकृतिक होते हैं तो कुछ को रिफाइंड करके बनाया जाता है ऐसे ही कुछ नमकों के बारे में आज आपको जानकारी देना चाहती हूं और उनके स्वास्थ्य गुणों के बारे में ताकि आप अगली बार नामक का उचित प्रयोग कर सके। टेबल साल्ट ( table salt)  यह सामान्य नमक होता हैं जिसमें  सोडियम तथा आयोडीन कि मात्रा अधिक होती है किन्तु इसको रिफाइंड करके बनाया जाता है  इसका ज़्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए हानिकारक है और कई बीमारियों का बुलावा देता है। कोशर नमक( kosher salt)  यह नमक  जाड़ा और  दानेदार  होता है यह भी सामान्य नामक की तरह होता है किन्तु इसमें  आयोडीन नहीं होता हैं परन्तु यह अति घुलनशील होता है  इसको केवल मीट पर ऊपर से स्प्रिंकल कर डाला जाता है यह  नमक केवल स्वाद के लिए और नमी को कम करने के लिए इस्तेमाल होता है। समुद्री नमक( sea salt)  समुन्द्र के पानी से बनाया जाता हैं यह  अनरिफाइनड  होता है तथा  मोटा और दानेदार  भी, इसका अपना अलग स्वाद होता हैं परन्तु इसमें बहुत...

अवसाद यानी डिप्रेशन से छुटकारा कैसे पाएं ? पूरी जानकारी

डिप्रेशन से उबरने के सबसे आसान उपाय है व्यस्तता, कम से कम तुरन्त राहत यही देता है। कोशिश कर अपने कार्य में ध्यान दें, अगर आप एक छात्र हैं तो खूब पढें, अपने आप को चुनोती दीजिये और जीतिए। अगर आप व्यापारी हैं तो प्रसार बढाइये, नौकरी करतें हैं तो नई जिम्मेदारियाँ लीजिये। अगर इनके बाद आपके पास ऊर्जा और समय बचता है तो कोई क्रियाशील शौक़ पालिये व्यायाम, योग, कोई खेल, कंप्यूटर गेम, गाना, बजाना। में इनमें खेल को सबसे ऊपर मानता हूँ क्योंकि आपका शरीर और मस्तिष्क पूरी तरह से वर्तमान में होता है और इंसान आगे पीछे नही सोचता। कंप्यूटर गेम्स भी बेहद लाभप्रद हैं क्योंकि ये आपको सोचने का मौका नही देते, पर यह एडिक्टिव होते हैं । ज्यादातर लोंगो के लिए ध्यान करना मुश्किल है, खेलना आसान। दूसरों को खुश कीजिये, आप ख़ुद भी ख़ुश हो जाएंगे। दूसरों से अपने आप को न तौले - हर इंसान की दौड़ अलग है, रास्ते अलग हैं और मंज़िलें भी। जीवन एक ऐसी दौड़ है जिसमे हर इन्सान अपने मायने स्वयं ही तलाशता है। तुलना कम से कम करे। जब भी एक द्वार बंद होता है आपके पास नए द्वार खोजने का मौका मिलता है। यह आपके ऊपर है कि आप बंद द्...

एक ब्लॉगर कैसे बने । अच्छी ब्लॉगिंग कैसे करे पूरी जानकारी ? अपना प्रशन पूछने के लिए कमेंट का प्रयोग करें

क्या आपको पता है की  एक अच्छी ब्लोगिंग कैसे करें . ऐसे क्या खासियत आप में होने चाहिए जिससे की आप बड़ी आसानी से अपने competitors को पीछे छोड़कर एक बेहतरीन Blogger बन सकते हैं. मुझे ये बात तो अच्छी तरह से मालूम है की आप सभी bloggers को एक बेहतर blogger बनने की तमन्ना हमेशा से रही होगी. लेकिन शायद आपको proper guidance सही समय में नहीं मिल पाई जिससे की आप आज उतने famous blogger नहीं बन पाए जितना की आप बनना चाहते थे. लेकिन यहाँ आप जरा सा भी दुखी या मायुस न हों. क्यूंकि हर दिन एक सामान नहीं होता, सभी का अच्छा और बुरा दिन होता है, और शायद अभी आपके जीवन में कुछ बहुत अच्छा होने वाला है तभी आपको इन सभी मुश्किलों का सामना करने को पड़ रहा है. छोडिये ये सब बातों को और अपने मुख्य मुद्दे पर आते है की आकिर एक बेहतर Blogger कैसे बने. तो बिना कुछ समय गवाएं चलिए शुरू करते हैं. How to become a successful blogger?  मेरे हिसाब से जो लोग Blogging को एक काम के नज़रिए से देखते हैं वो कभी भी एक successful blogger नहीं बन सकते. क्यूंकि उन्हें अपने Blog के लिए article लिखना भी एक काम के तरह लगेगा, जिसस...

हिंदी में 'ष' शब्द का उच्चारण किस तरह से किया जाता हैं? आईये जानते हैं

‘श’, ‘ष’ और ‘स’ का भेद ऐसे समझा जा सकता है- ‘श’ तालव्य होता है, अर्थात् इसके उच्चारण में जिह्वा तालु को स्पर्श करती है, ठीक वैसे ही जैसे चवर्ग के वर्णों का उच्चारण किया जाता है। ‘ष’ मूर्धन्य होता है, अर्थात् इसके उच्चारण में जिह्वा पीछे की ओर घूम कर मुख के ऊपरी भाग को स्पर्श करती है, ठीक वैसे ही जैसे टवर्ग के वर्णों का उच्चारण किया जाता है। ‘स’ दंत्य होता है, अर्थात् इसके उच्चारण में जिह्वा दाँतों को स्पर्श करती है, ठीक वैसे ही जैसे तवर्ग के वर्णों का उच्चारण किया जाता है। उदाहरण- आप ‘शत’, ‘षट’ और ‘सच’ बोल कर देखें। क्या आप को ‘श’, ‘ष’ तथा ‘स’ के उच्चारण में कुछ भिन्नता लगी? आप अनुभव करेंगे कि शत और सच बोलते समय आपकी जीभ हिली होगी, परंतु षट बोलने में जिह्वा के स्थान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। ऐसा इसीलिए हुआ क्योंकि ‘ष’ और ‘ट’ दोनों ही मूर्धन्य हैं, किंतु शत और सच में एक अक्षर (श/च) तालव्य है, तथा दूसरा अक्षर (त/स) दंत्य है। यदि आप अभी भी दोनों में भेद नहीं कर पा रहे हैं, तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ, क्योंकि इससे अधिक मैं और नहीं समझा सकता। यदि आप दोनों का भेद समझ चुके हैं ...

चाय और काफी के फायदों के बीच क्या अंतर है जाने पूरी जानकारी

अगर कोई चाय का प्याला ऑफ़र करे तो ना की नहीं जा सकती है , चाय के साथ बातें , एक शग़ल है। सुबह उठते ही अगर एक चाय का गरम प्याला मिल जाए तो लगता है दिन की अच्छी शुरूवात हो गयी । अमूमन हर घर मैं चाय सवेरे पी जाती है , और काफ़ी शाम को या रात मैं या देर रात तक जागने के लिए पी जाती है , इन दोनो मैं मोजूद केफ़िन ही हम मैं जोश और स्फूर्ति भर देता है । अगर दोनो के ही कुछ फ़ायदे है तो नुक़सान भी कम नहीं है , और इन मैं मोजूद केफ़िन ही इन्हें हानिकारक बनाता है , काफ़ी मैं चाय के मुक़ाबले दुगना केफ़िन होता है , हालाँकि चाय मैं निकोटिन ( जो तंबाखु मैं होता है ) और केफ़िन दोनो होते है , लेकिन चाय को उबाल कर और छान कर पिया जाता है वही काफ़ी को पूरी तरह घोल कर पिया जाता है , इसलिए काफ़ी मैं जितना केफ़िन है वो पूरा ही शरीर मैं जाता है , इसलिए काफ़ी पीने से तुरंत ही हम ज़्यादा चेतन हो जाते है क्योंकि केफ़िन हमारे तंत्रिका तंत्र पर असर डालता है , इसके विपरीत चाय को हम उबाल कर और छान कर पीते है , जिस से निकोटिन और केफ़िन की ज़्यादा मात्रा पत्तियों मैं ही रह जाती है , इसलिए कम नुक़सान करती है , टी...

विभिन्न प्रकार के सोशल मीडिया, जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैप चैट आदि के पीछे क्या उद्देश्य हैं? इनसे यूज़र की क्या आवश्यकता पूरी होती है?

आजकल सोशल मीडिया का मतलब बहुत ही विस्तृत हो गया है, इसमें @ WhatsApp (उत्पाद)  जैसे निजि मैसेंजर से ले कर @ Facebook  जैसे सार्वजनिक और व्यापक प्लेटफार्म दोनों ही आते हैं। अलग प्रकार के माध्यमों से निश्चय ही अलग सारुरातें पूरी होती हैं, आइये इन में से कुछ प्रमुख माध्यमों को समझते हैं फेसबुक (उत्पाद)  सबसे मशहूर और जनसुलभ सोशल मीडिया है, शायद इसका कारण है कि ये बहुत तरह के कंटेंट को बाँटने में सहायक है और इसकी पहुँच व्यापक है तथा एक ही अकाउंट से आप स्कूल कॉलेज के मित्रों से लेकर रिश्तेदारों सबसे जुड़े रह सकते हैं। WhatsApp (उत्पाद)  निजि सन्देश भेजने के लिए उपयुक्त है और सबके पास मोबाइल फोमे आ जाने से इसकी पहुँच बड़ी है, ये यूजर को एक निजता का एहसास दिलाता है और अब वीडियो और ऑडियो कॉल जैसी सुविधाएँ भी जो इसकी लोकप्रियता का कारण हैं। Twitter(उत्पाद)  आपकी सोच, आपके सरोकार केवल 280 करैक्टर में बताने का एक माइक्रोब्लॉग साइट है। ये बिज़नेस ब्लॉग्गिंग, निजी विचारों को संक्षिप्त रूप में दुनिया तक पहुंचने का सशक्त माध्यम है। अनेक सेलिब्रिटी यहाँ होने से इसकी लोकप्र...

पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए फार्म कहाँ से मिलेगा जाने पूरी जानकारी ?

यह एक online प्रक्रिया है।लिंक   Passport Seva, Ministry of External Affairs, Government of India यहाँ आपको आवेदन पत्र मिलेगा परन्तु उसे भरने से पहले सुनिश्चित कर ले कि आपने आवश्यक दस्तावेज़ जुटा लिए हैं व scan कर के अपने कम्प्यूटर में रख लिए हैं क्योंकि इन्हें online upload करने की आवश्यकता पड़ेगी ।साथ ही आपको आवेदन ख़र्च भी online ही भरना है।जिसके लिए credit /debit card या नाट बैंकिंग सुविधा होनी चाहिए जिसका भुगतान करके ही आपको आपके क्षेत्र के PSK पासपोर्ट सेवा केंद्र पर निजी साक्षात्कारः की तिथि व समय मिलेगा जहाँ आपको सभी मूल दस्तावेज़ों व एक अंक फ़ोटो कापी के साथ स्वयं उपस्थित होना है। नोट: अपने सभी दस्तावेज़ आवेदन भरने से पहले तैयार रखें। आपके सभी मूल दस्तावेज़ साक्षात्कारः के दौरान जॉंच् जांएगें। यहाँ आपके biometric (बायोमिटरिक)लिया जाएगा व एकफ़ोटो भी खींचा जाएगा

रिश्वत, दहेज और भीख में क्या अंतर है? Questionsking Ask Your Questions Hindi

अमूमन भीख इंसान अपने आत्म सम्मान को ताक पर रख कर मजबूरी में मांगता है। रिश्वत मांगने वाले के पास आत्म सम्मान होता नहीं है और लालच उसकी मजबूरी होता है। दहेज मांगने वाले के पास आत्मा ही नहीं होती तो आत्म सम्मान क्या होगा और मजबूर उसको उसकी फितरत करती है। तो भीख यानि इज़्ज़त ताक पर, रिश्वत यानि फितरत ताक पर और दहेज यानि इंसानियत ताक पर

मोबाइल या कम्प्यूटर में हिंदी में टाइप करने के लिए सबसे बढ़िया सॉफ्टवेयर/एप्प कोनसी है

एंड्रॉइड स्मार्टफोन डिवाईस: उपयोगी ऐप्प:  गूगल इंडिक की-बोर्ड कैसे करे इंस्टाल:  गूगल के प्लेस्टोर में जाकर गूगल के अधिकृत डेवेलोपर के पृष्ठ पर से आप ये एप्प डाऊनलोड अवश्य करे। एंड्रॉइड स्मार्टफोन से भारतीय भाषामे लिखने के लिए ये एक श्रेष्ठ विकल्प है। उपयोगका तरीका:  डाऊनलोड एवं इंस्टॉल होनेके पश्चात आप अपने सेटिंग्समे जाए, बादमे आप भाषा एवं इनपुट का विकल्प पसंद कर और बादमे गूगल इंडिक की-बोर्ड को पसंद करें। गूगल इंडिक कीबोर्ड को पसंद करने के बाद जब आप कही टाइप करेंगे तब कीबोर्ड के ऊपरी हिस्सेमें आपको दो विकल्प नज़र आएंगे उसमे से आप दूसरा विकल्प पसंद कर आपकी चहिती हिंदी भाषाको पसंद करें। एप्पल स्मार्टफोन डिवाइस: उपयोगी ऐप्प:  एप्पल इनपट कीबोर्ड व गूगल जीबोर्ड कैसे करे इंस्टाल:  एप्पल का इनपुट विकल्प आपके स्मार्टफोन में पहले से मौजूद होता है, आपको सिर्फ आपकी भाषा व कीबोर्ड के सेटिंगको बदलना है और हिंदी भाषा चुननी है। गुगलने हालही में अपना जीबोर्ड एपल के ऐप्प स्टोर पर लॉंच किया है, आप मुफ्तमें वहासे डाउनलोड करे आउट उसी तरह जिस तरह अपने अपने एंड्रॉयड स्...

क्या सरसों का तेल शरीर (सेहत और फेफड़ों) के लिए हानिकारक होता है? आईये जानते है

बिलकुल भी नहीं, बल्कि सच्चाई इसके विपरीत है यदि आप सरसों के तेल का नियमित सेवन करते है तो आपको कभी भी स्वांस और फेफड़ों सम्बन्धी रोग नहीं हो सकते, यदि आप धुम्रपान के शौक़ीन नहीं है तो। मै सदैव सरसों तेल का इस्तमाल करता रहा हूँ शरीर मे मालिश और भोजन पकाने के लिए, और इससे मुझे कभी कोई हानि नहीं हुई है। सरसों तेल के इस्तमाल से बहुत सारे लाभ ही हुए हैं मुझे, वो मेरा पसंदीदा कुकिंग आयल है, इसके सेवन और मालिश से आपको शीत और वात सम्बन्ध रोग नहीं होंगे यदि आप नियमित सरसों का तेल इस्तमाल करते हैं, बहुत गर्मी के दिनों को छोडकर, क्यूंकि इसकी तासीर गरम होती है। यह आपके शरीर को शीत और बारिश मे होनेवाले, धूल और फंगस से होने वाले सभी परजीवियों और रोगाणुओं से लड़ने की शक्ति और सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें सल्फर, कॉपर, मैग्निसियम होता है जो बेहद शक्तिशाली इम्युनिटी बूस्टर, एंटीबायोटिक और एंटीसेप्टिक है। हो सके तो कच्ची धानी का आर्गेनिक सरसों तेल ही इस्तेमाल करें, धन्यवाद, यह समस्त जानकारी मेरे व्यक्तिगत अनुभवों के आधार पर है, आप स्वयं प्रयोग करके देखें यह आपके शरीर और स्वास्थय के लिए क्या परिण...