वो इतिहासिक तथ्य जो हमे कभी स्कूलों में पढ़ाये ही नही गए? अपना जवाब कमेंट बॉक्स में लिखे

  1. अहोम राज का इतिहास- हमें लगभग पूरे भारत के महत्वपूर्ण राजवंशो के बारे में पढ़ाया गया था, परंतु उत्तर पूर्व भारत के इतिहास की कोई भी जानकारी नहीं दी गयी थी. यह उन राज्यों के प्रति नाइंसाफी तो थी ही साथ ही साथ , उत्तर पूर्व राज्यों के प्रति हमारे शिक्षाविदों के उदासीन रवैये को भी दर्शाता है. मुझे काफी बाद में महान अहोम वंश का पता चला जिसने लगभग 1000 सालों तक राज किया था, तथा भारत में सबसे लंबे समय तक चलने वाला वंश था.
  2. मोपलाह विद्रोह की असलियत - केरेल के मोपलाह विद्रोह को खूब सजा संवार कर, एक राष्ट्रवादी आंदोलन के रूप में हमारे सामने परोसा जाता है. सिर्फ इस वजह से कि गांधी जी ने शुरुआत में इसका समर्थन किया, ये विद्रोह स्वतंत्रता की लड़ाई का हिस्सा नहीं बन सकता.
  3. राश बिहारी बोस रहे गायब- एक ऐसा व्यक्ति जो कि अंग्रेजों के खिलाफ भारत में एक तरह से क्रांतिकारी विद्रोह का जनक रहा हो, जुगान्तर,गदर पार्टी तथा उसके बाद आज़ाद हिंद फौज के गठन में जिसका इतना बड़ा योगदान रहा हो, उसके बारे में बमुश्किल दो लाइनें लिखी हुई थी पुस्तक में.
  4. शासकों की धार्मिक नीतियां - उदारवादी तथा धर्मनिरपेक्ष राजाओं की धार्मिक नीतियां तो खूब बढ़ा चढ़ा कर पेश की गई पर धर्मांध और कट्टर राजाओं और सुल्तानों की धार्मिक नीतियों को सुविधाजनक तरीके से हटा दिया गया. शिक्षाविदों की यह सोच, कि सच्चाई बताने से छात्रों के मन में कट्टरता बढ़ेगी, ये मुझे बिल्कुल बचकानी बात लगती है. उस वक़्त के राजाओं और सुल्तानों से आज का भारतवासी क्यों सरोकार रखेगा? बल्कि मुझे तो लगता है सही जानकारी देने से एक दूसरे के प्रति सहानुभूति और भाईचारा बढ़ता.
अन्य भी कई तथ्य होंगे जो शायद अभी मेरे ज़हन में नहीं आ रहे हैं. और लोग अच्छा उत्तर देंगे..

Comments

Popular posts from this blog

चाय और काफी के फायदों के बीच क्या अंतर है जाने पूरी जानकारी

क्या भारत का ब्रिटिश गुलाम होने के कारणों में से एक, उस समय का शिक्षित वर्ग यानी ब्राह्मण आदि थे? स्पष्ट कीजिए।