सेहत के लाइट कौनसा नमक फायदेमंद हैं अपना सुझाव दे? कमेंट के जरिये सवाल पूछे
ऋचा शर्मा कोंडी के जवाब अनुसार:- नमक के बहुत प्रकार होते हैं कुछ प्राकृतिक होते हैं तो कुछ को रिफाइंड करके बनाया जाता है ऐसे ही कुछ नमकों के बारे में आज आपको जानकारी देना चाहती हूं और उनके स्वास्थ्य गुणों के बारे में ताकि आप अगली बार नामक का उचित प्रयोग कर सके।
- टेबल साल्ट ( table salt) यह सामान्य नमक होता हैं जिसमें सोडियम तथा आयोडीन कि मात्रा अधिक होती है किन्तु इसको रिफाइंड करके बनाया जाता है इसका ज़्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए हानिकारक है और कई बीमारियों का बुलावा देता है।
- कोशर नमक( kosher salt) यह नमक जाड़ाऔर दानेदार होता है यह भी सामान्य नामक की तरह होता है किन्तु इसमें आयोडीन नहीं होता हैं परन्तु यह अति घुलनशील होता है इसको केवल मीट पर ऊपर से स्प्रिंकल कर डाला जाता है यह नमक केवल स्वाद के लिए और नमी को कम करने के लिए इस्तेमाल होता है।
- समुद्री नमक( sea salt) समुन्द्र के पानी से बनाया जाता हैं यह अनरिफाइनड होता है तथा मोटा और दानेदार भी, इसका अपना अलग स्वाद होता हैं परन्तु इसमें बहुत से खनिज होते हैं जैसे ज़िंक, सोडियम, पोटेशियम, आयरन आदि।
- हिमालयन गुलाबी नमक ( hinalayan pink salt) यह दुनिया का सबसे शुद्ध नमक होता हैं यह नमक पाकिस्तान के हिमालयन घाटियों से खेवरा साल्ट माइन से निकाला जाता है यह रंग में क्रीम रंग से गुलाबी रंग का होता है इसमें 84 मिनरल्स व खनिज पाए जाते है जो मनुष्य लिए गुणकारी है यह सपा में तथा रसोईघर दोनों जगह इस्तेमाल होता है।
- सेल्टिक नमक( Celtic salt) इसे ग्रे साल्ट भी कहां जाता है यह फ्रांस के bottom of the tidal pond off the coast of France से निकाला जाता है।यह नमक ग्रे रंग का briny taste लिए chunky grains जैसा होता है।
- Fluer De Sel नमक को “साल्ट ऑफ फ्लॉवर” भी कहां जाता है।इसको फ्रांस के (tidal pools off the coast of britany) से हाथों द्वारा निकाला जाता है। यह दुनिया जे सबसे महंगे नमक में से एक है, यह नमक ब्लू ग्रे टिंट लिए बहुत बारीक होता है इसमें मिनरल्स बहुत अच्छी मात्रा में होता है।
- काला नमक (black salt) यह नमक हिमालयन नमक होता है जिसको कोयले, हर्ब्स, बीज, छालों के साथ एक जार में बंद करके चौबीस घंटों तक जलाया जाता हैं और फिर उसे सालो तक स्टोर कर रखा जाता है यह बहुत ही नमकीन और यह रंग में लाल काला होता है।
- फ्लेक साल्ट यह नमक समुंद्री पानी को भाप बनाकर, उबालकर बनाया जाता हैं यह बहुत ही पतला नमकीन होता है किन्तु अनिश्चित आकर लिए होता है। इसमें खनिज की मात्रा बहुत कम होती है।
- काला हवाई नमक इसको काला लावा नमक भी कहते है इसे हवाई देश के ज्वालामुखी आइलैंड में से निकाला जाता है यह बहुत ही डीप ब्लैक और क्रंची होता है इसमें एक्टिवेटेड चारकोल होता है।
- लाल हवाई नमक( red Hawaiian salt) यह हवाई देश का लाल नमक है इसे alaea नमक भी कहते है इसको alaea नाम इसके लाल आयरन रिच alaea क्ले के नाम से पड़ा है।
- स्मोकेड नमक( smoked salt) इस नमक को काफी लंबे समय तक दिनों तक लकड़ी के ऊपर जलाया जाता है जब यह स्मोकी बनता हैं यह खाने में स्मोकी फ्लेवर प्रदान करता है।
- आचारी नमक( pickling salt) आचार बनाने और brining कर के काम आता है इसमें समुंद्री नमक व मिनरल्स नहीं होते हैं, यह संरक्षित खाने को एक बदसूरत रंग देता है इसमें खनिज और आयोडीन नहीं होता है।।
- सभी नमक के गुण मैंने बता दिए हैं अब आप खुद निर्णय ले कौनसा नमक आपके लिए बेहतर है मेरे अनुसार तो अनरिफाइंड शुद्ध नमक ही बेहतर विकल्प हैं जैसे सेंधा, हिमालयन गुलाबी नमक, काला नमक आदि।
Comments
Post a Comment