हिंदी में 'ष' शब्द का उच्चारण किस तरह से किया जाता हैं? आईये जानते हैं
- Get link
- X
- Other Apps
‘श’, ‘ष’ और ‘स’ का भेद ऐसे समझा जा सकता है-
- ‘श’ तालव्य होता है, अर्थात् इसके उच्चारण में जिह्वा तालु को स्पर्श करती है, ठीक वैसे ही जैसे चवर्ग के वर्णों का उच्चारण किया जाता है।
- ‘ष’ मूर्धन्य होता है, अर्थात् इसके उच्चारण में जिह्वा पीछे की ओर घूम कर मुख के ऊपरी भाग को स्पर्श करती है, ठीक वैसे ही जैसे टवर्ग के वर्णों का उच्चारण किया जाता है।
- ‘स’ दंत्य होता है, अर्थात् इसके उच्चारण में जिह्वा दाँतों को स्पर्श करती है, ठीक वैसे ही जैसे तवर्ग के वर्णों का उच्चारण किया जाता है।
उदाहरण- आप ‘शत’, ‘षट’ और ‘सच’ बोल कर देखें। क्या आप को ‘श’, ‘ष’ तथा ‘स’ के उच्चारण में कुछ भिन्नता लगी? आप अनुभव करेंगे कि शत और सच बोलते समय आपकी जीभ हिली होगी, परंतु षट बोलने में जिह्वा के स्थान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। ऐसा इसीलिए हुआ क्योंकि ‘ष’ और ‘ट’ दोनों ही मूर्धन्य हैं, किंतु शत और सच में एक अक्षर (श/च) तालव्य है, तथा दूसरा अक्षर (त/स) दंत्य है।
यदि आप अभी भी दोनों में भेद नहीं कर पा रहे हैं, तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ, क्योंकि इससे अधिक मैं और नहीं समझा सकता।
यदि आप दोनों का भेद समझ चुके हैं तो मैं आशा करता हूँ कि आप मेरे नाम का सही उच्चारण करेंगे, जो कि सक्शम या सक्छम नहीं अपितु सक्षम (स+क्+ष+म) है।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment