माओवाद मार्क्सवाद में क्या अंतर है? अपना जवाब कमेंट बॉक्स में लिखे
शैशव कुमार:- यह सवाल इतना गहरा है कि आज भी भारतीय वामपंथी आपस में सिर फोड़ रहे हैं कि भारत के लिए माओवाद बेहतर है या मार्क्सवाद.
मार्क्स के साथ ही कम्युनिज्म की शुरुआत हुई. यूरोप में आद्योगिक क्रांति चरम पर थी, रोज़ नई नई कंपनियां बन रही थी, उपनिवेशों को चूसा जा रहा था, तथा पूंजीपतियों की चांदी थी. उस स्थिति में मार्क्स ने यह कहा कि यूरोप का औद्योगिकरण अब ऐसे मोड़ पर आ गया है, जहां मज़दूर धीरे धीरे महसूस करेंगे कि उनकी मेहनत का एक बहुत छोटा हिस्सा ही उन्हें मिल रहा है. मज़दूरों का ये असंतोष उन्हें संगठित करेगा, तथा वे पूंजीपतियों के खिलाफ विद्रोह करेंगे. विद्रोह में अगर उनकी जीत हुई तो सारे संसाधनों पर मज़दूरों का कब्ज़ा होगा तथा किसी भी तरह की विपक्षी पार्टी के लिए कोई जगह नहीं होगी. संक्षेप में, मार्क्स के अनुसार क्रांति तभी होगी जब देश आद्योगिक विकास में काफी आगे बढ़ चुका होगा.
मगर माओ का विचार इस से भिन्न था. उसके अनुसार यह आवश्यक नहीं कि सिर्फ उद्योगिक देश में ही क्रांति हो. चीन जैसे कृषि प्रधान देश जहां नाम मात्र का भी उद्योग नहीं था, वहां भी कम्युनिज्म लाया जा सकता है. मज़दूर की जगह किसान क्रांति करेंगे, और पूंजीपतियों की जगह जमींदार निशाना बनेंगे.
भारत के वामपंथी अब तक तय नहीं कर पाए हैं कि भारत में क्रांति कौन करेगा, किसान या मज़दूर. बॉम्बे (बाद में मुम्बई) तथा कलकत्ता के कारखानों में मज़दूर यूनियन वाली पार्टी , मार्क्स से प्रभावित हुई और खुद को मार्क्सवादी बताया. वहीं नक्सलबाड़ी में चाय बागानों के किसानो का विद्रोह माओवादी बन गया. माओवादी तो इतने उत्साहित थे कि इन्होंने भारत को “दक्षिण देश” कहना शुरू कर दिया था, यानी चीन का ही दक्षिणी क्षेत्र , जो एक न एक दिन चीन में मिल जाएगा:)
चुनाव के दौरान आपसी फूट को छोड़ कर ‘ किसान-मजदूर ज़िंदाबाद” का नारा लगा कर मार्क्स और माओ , दोनो का तुष्टिकरण कर देता है भारतीय वामपंथ. चुनाव के बाद फिर वही विवाद:)
Comments
Post a Comment