क्या भारत का ब्रिटिश गुलाम होने के कारणों में से एक, उस समय का शिक्षित वर्ग यानी ब्राह्मण आदि थे? स्पष्ट कीजिए।

Keyur Bhatt :- भारत का ब्रिटिश गुलाम होने का कारण ब्राहमण नहीं परंतु ब्राह्मणों का बड़ी संख्या में नरसंहार होना था. इस देश में इस्लाम आया उससे पहले धनानंद के समय से ब्राह्मणों का महत्व कम हो गया था. ब्राह्मण का अर्थात शिक्षक होता है. धननंद ने भी बहुत सारे विद्यापीठ तबाह किये थे. जब चाणक्य ने स्वयं ब्राह्मण होकर एक दासीपुत्र चंद्रगुप्त को राजा बनाया तो उसने भी एक तरह से धर्म परिवर्तन करके चाणक्य के साथ विश्वासघात किया था. उसकी संतानों के कारण भी चाणक्य को षड्यंत्र का भोग बनना पड़ा था. उसके बाद ब्राह्मण कभी इस देश में सत्ता का केंद्र नहीं रहा. क्षत्रिय राजा आपस में लड़ने लगे.
इस बात का सहारा लेकर विदेशियों ने भारत पर आक्रमण किया. उनका सबसे पहला निशाना भारत के मंदिर और गुरुकुल थे इसलिए आक्रमणकारियों की इस कार्यवाही में लाखों की संख्या में ब्राह्मणों का नरसंहार हुआ. ब्राहमणों ने धर्म परिवर्तन के बजाये आत्म बलिदान देना ज्यादा उचित समझा.
दुसरे हमलावरों ने जहाँ बड़े पैमाने पर हिंसा का मार्ग अपनाया वहां पर अंग्रेजो ने अपनी दुर्बुद्धि का उपयोग करके लोगों लालच पैदा किया. उल लालच में ब्राह्मण कभी नहीं आया इसलिए अंग्रेजो ने यह मह्सूस किया कि इस देश को गुलाम बनाना हो तो पहले इस देश की शिक्षा व्यवस्था को नष्ट करना होगा इसलिए उन्होंने मनु महाराज और अन्य जन्म से नहीं कर्म से ब्राह्मणों के द्वारा लिखे हुए महान ग्रंथो में मिलावट की और लोगों को एक दुसरे से लड़ा दिया.
इस तरह ब्राह्मणों के कारण नहीं श्रेष्ठ कुल के कर्म के द्वारा ब्राह्मण पद प्राप्त करने वाले महान लोगों की शिक्षा व्यवस्था नष्ट हो जाने के कारण यह देश गुलाम बना. आज इस देश की पारिस्थिति यह है कि ब्राह्मण को गाली देना फैशन हो गई है और अन्य किसी वर्ण को गाली दो तो कानून का उलंघन होता है.
इस राष्ट्र में युगों से जिस ब्राह्मण ने ज्ञान की गंगा बहाई वह हजारों वर्षो से अपने धर्म की रक्षा के लिए मार खाता आ रहा है और इसके कारण आज वह अपना ज्ञान और साहस दोनों गुमा चूका है. इस देश में अंग्रेजो के द्वारा स्थापित शिक्षा पद्दति में आज भी स्वतंत्रता के बाद भी राजनैतिक लाभ के कारण संशोधन नहीं हुआ.
आज यह हालत है जो दुसरे लोग ब्राह्मण के बारे में राय रखते वहीँ ब्राह्मण भी अपने बारे में राय रखता है. वह गलत बात का विरोध नहीं करता क्योंकि आज के ब्राह्मण को भी सत्य का ज्ञान नहीं है. किसी ने कह दिया कि गुलामी के लिए ब्राह्मण जिम्मेदार है तो वह भी यह सोचेगा

Comments

Popular posts from this blog

चाय और काफी के फायदों के बीच क्या अंतर है जाने पूरी जानकारी

वो इतिहासिक तथ्य जो हमे कभी स्कूलों में पढ़ाये ही नही गए? अपना जवाब कमेंट बॉक्स में लिखे