क्या सरसों का तेल शरीर (सेहत और फेफड़ों) के लिए हानिकारक होता है? आईये जानते है
बिलकुल भी नहीं, बल्कि सच्चाई इसके विपरीत है यदि आप सरसों के तेल का नियमित सेवन करते है तो आपको कभी भी स्वांस और फेफड़ों सम्बन्धी रोग नहीं हो सकते, यदि आप धुम्रपान के शौक़ीन नहीं है तो। मै सदैव सरसों तेल का इस्तमाल करता रहा हूँ शरीर मे मालिश और भोजन पकाने के लिए, और इससे मुझे कभी कोई हानि नहीं हुई है।
सरसों तेल के इस्तमाल से बहुत सारे लाभ ही हुए हैं मुझे, वो मेरा पसंदीदा कुकिंग आयल है, इसके सेवन और मालिश से आपको शीत और वात सम्बन्ध रोग नहीं होंगे यदि आप नियमित सरसों का तेल इस्तमाल करते हैं, बहुत गर्मी के दिनों को छोडकर, क्यूंकि इसकी तासीर गरम होती है।
यह आपके शरीर को शीत और बारिश मे होनेवाले, धूल और फंगस से होने वाले सभी परजीवियों और रोगाणुओं से लड़ने की शक्ति और सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें सल्फर, कॉपर, मैग्निसियम होता है जो बेहद शक्तिशाली इम्युनिटी बूस्टर, एंटीबायोटिक और एंटीसेप्टिक है।
हो सके तो कच्ची धानी का आर्गेनिक सरसों तेल ही इस्तेमाल करें, धन्यवाद, यह समस्त जानकारी मेरे व्यक्तिगत अनुभवों के आधार पर है, आप स्वयं प्रयोग करके देखें यह आपके शरीर और स्वास्थय के लिए क्या परिणाम उत्पन्न करता है, सभी की शरीर की रासायनिक स्थिति और उनका विभिन्न खाद्य पदार्थों के साथ तालमेल अलग रहता है, चेक कीजिये अनुकूल होने पर इस्तेमाल कीजिये
Comments
Post a Comment