मोबाइल या कम्प्यूटर में हिंदी में टाइप करने के लिए सबसे बढ़िया सॉफ्टवेयर/एप्प कोनसी है

एंड्रॉइड स्मार्टफोन डिवाईस:
उपयोगी ऐप्प: गूगल इंडिक की-बोर्ड
कैसे करे इंस्टाल: गूगल के प्लेस्टोर में जाकर गूगल के अधिकृत डेवेलोपर के पृष्ठ पर से आप ये एप्प डाऊनलोड अवश्य करे। एंड्रॉइड स्मार्टफोन से भारतीय भाषामे लिखने के लिए ये एक श्रेष्ठ विकल्प है।
उपयोगका तरीका: डाऊनलोड एवं इंस्टॉल होनेके पश्चात आप अपने सेटिंग्समे जाए, बादमे आप भाषा एवं इनपुट का विकल्प पसंद कर और बादमे गूगल इंडिक की-बोर्ड को पसंद करें। गूगल इंडिक कीबोर्ड को पसंद करने के बाद जब आप कही टाइप करेंगे तब कीबोर्ड के ऊपरी हिस्सेमें आपको दो विकल्प नज़र आएंगे उसमे से आप दूसरा विकल्प पसंद कर आपकी चहिती हिंदी भाषाको पसंद करें।
एप्पल स्मार्टफोन डिवाइस:
उपयोगी ऐप्प: एप्पल इनपट कीबोर्ड व गूगल जीबोर्ड
कैसे करे इंस्टाल: एप्पल का इनपुट विकल्प आपके स्मार्टफोन में पहले से मौजूद होता है, आपको सिर्फ आपकी भाषा व कीबोर्ड के सेटिंगको बदलना है और हिंदी भाषा चुननी है। गुगलने हालही में अपना जीबोर्ड एपल के ऐप्प स्टोर पर लॉंच किया है, आप मुफ्तमें वहासे डाउनलोड करे आउट उसी तरह जिस तरह अपने अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में उपयोग में बताया है वैसे उसे इंस्टॉल करे व चलाए।
उपयोगका तरीका: डाऊनलोड एवं इंस्टॉल होनेके पश्चात आप अपने सेटिंग्समे जाए, बादमे आप भाषा एवं इनपुट का विकल्प पसंद कर और बादमे गूगल जी-बोर्ड को पसंद करें। गूगल जीबोर्ड को पसंद करने के बाद जब आप कही टाइप करेंगे तब कीबोर्ड के ऊपरी हिस्सेमें आपको दो विकल्प नज़र आएंगे उसमे से आप दूसरा विकल्प पसंद कर आपकी चहिती हिंदी भाषाको पसंद करें।
डैस्कटॉप कम्प्यूटर: (अधिकांश लोग माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ही उपयोग में ले रहे होंगे ऐसी पूर्वधारणा के साथ)
उपयोगी ऐप्प: गूगल इनपुट टूल्स
कैसे करे इंस्टाल: गूगल के आधिकारिक पृष्ठ पर जाए या फिर गूगल के सर्च इंजिन में गूगल इनपुट टूल्स लिखे और जो आधिकारिक पृष्ठ है वहा से आप इसे डाउनलोड करे। हालांकि वेबपेज पे भी टाइप करनेके लिए गूगल ने गूगल क्रोम ब्राऊज़र के लिए एक एक्सटेंशनभी रखा हुआ है वे भी आप उपयोग में ले सकते है। गूगल द्वारा डेवेलोप किया गया इनपुट टूल्स काफी भारतीय भाषामे उपलब्ध है, डाउनलोड के पृष्ठ पर अलग अलग भाषाए आप देख सकोगे और उनमेसे हिंदीको अवश्य चुने और बादमे उसे डाउनलोड करे। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में इसे इंस्टॉल करनेकी अनुमति दे और थोड़ी देर में जब ये इंस्टॉल होना शुरू हो जाये तब कृपया थोड़ी देर सबर रखे और इंस्टॉल होने दे, लगभग इसे इंस्टॉल होने में 2–3 मिनिट जितना ही समय लगेगा।
उपयोगका तरीका: डाऊनलोड एवं इंस्टॉल होनेके पश्चात आप आपको टास्कबार के कोनेमें भाषा विकल्प पसंद करने के लिए एक छोटासा बॉक्स नज़र आएगा वहां से आप हिंदी भाषा पसंद करें। आप इसे माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के कोई भी ऐप्प एवं किसीभी टेक्स्ट एडिटर पेज या एप्पलीकेशन में इस्तेमाल कर सकते है।
मेरा उत्तर पढ़नेके लिए धन्यवाद।

Comments

Popular posts from this blog

चाय और काफी के फायदों के बीच क्या अंतर है जाने पूरी जानकारी

वो इतिहासिक तथ्य जो हमे कभी स्कूलों में पढ़ाये ही नही गए? अपना जवाब कमेंट बॉक्स में लिखे

क्या भारत का ब्रिटिश गुलाम होने के कारणों में से एक, उस समय का शिक्षित वर्ग यानी ब्राह्मण आदि थे? स्पष्ट कीजिए।